LOADING...
बोइंग और एयरबस को टक्कर दे रही चीन की यह विमान निर्माता कंपनी
बोइंग और एयरबस को टक्कर दे रही चीन की यह विमान निर्माता कंपनी

बोइंग और एयरबस को टक्कर दे रही चीन की यह विमान निर्माता कंपनी

Feb 04, 2026
02:23 pm

क्या है खबर?

सिंगापुर के एयरशो में इस बार चीन की विमान बनाने वाली कंपनी कॉमैक खास चर्चा में रही। कंपनी अपने C919 यात्री विमान को लेकर सामने आई है, जो बोइंग और एयरबस के विमानों को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है। यह विमान पहले ही चीन के बाहर उड़ान भर चुका है। कॉमैक अब एशिया पैसिफिक क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, जहां हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ रही है।

जरूरत

एशिया पैसिफिक में नए विमान की बढ़ती जरूरत

एशिया पैसिफिक क्षेत्र की एयरलाइंस बोइंग और एयरबस से विमान मिलने में हो रही देरी से परेशान हैं। इंजन की कमी और सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण नए विमान समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे एयरलाइंस पुराने विमान उड़ाने को मजबूर हैं, जिससे खर्च बढ़ रहा है और ईंधन लागत भी ज्यादा हो रही है। ऐसे में कॉमैक एक नए विकल्प के रूप में उभर रही है, जिससे एयरलाइंस को राहत मिल सकती है।

ऑर्डर

कॉमैक के विमान और क्षेत्रीय ऑर्डर

कॉमैक का दावा है कि उसने अब तक 200 से अधिक C909 और C919 विमान डिलीवर किए हैं। इनमें से कई विमान लाओस, इंडोनेशिया और वियतनाम की एयरलाइंस इस्तेमाल कर रही हैं। ब्रुनेई की गैलपएयर और कंबोडिया की एयरलाइंस भी कॉमैक के विमानों में रुचि दिखा रही हैं और बातचीत कर रही हैं। कम कीमत और सरकारी समर्थन के कारण ये विमान बजट एयरलाइंस के लिए आकर्षक माने जा रहे हैं।

Advertisement

चुनौतियां

चुनौतियां और आगे का रास्ता

कॉमैक को अभी कई चुनौतियों का सामना करना है और लंबा सफर तय करना है। यूरोप में विमान बेचने के लिए जरूरी सर्टिफिकेशन मिलने में समय लग सकता है। इसके अलावा, पायलट ट्रेनिंग, मेंटेनेंस सुविधा और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी मानकों पर खरा उतरना भी बड़ी चुनौती है। वर्तमान मों बोइंग और एयरबस की पकड़ मजबूत बनी हुई है। जब तक कॉमैक इन कमियों को दूर नहीं करता, तब तक बाजार में पूरी तरह जगह बनाना आसान नहीं होगा।

Advertisement