चीन के सेवा क्षेत्र की वृद्धि 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंची
चीन के सेवा क्षेत्र (सर्विसेज सेक्टर) ने पिछले लगभग एक साल में सबसे धीमी गति से वृद्धि की है। जुलाई में सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) जून के 54.1 से घटकर 50.4 पर आ गया।
इसकी मुख्य वजह यह है कि घरेलू खर्च में कमी आई है। हालांकि, रफ्तार धीमी होने के बावजूद यह इंडेक्स अभी भी 50 के अंक से ऊपर बना हुआ है।
50 का अंक दिखाता है कि सेक्टर में विस्तार हो रहा है या वह सिकुड़ रहा है। इसका मतलब है कि सर्विसेज सेक्टर अभी सिकुड़ा नहीं है।
नए कारोबार की रफ्तार मार्च के बाद सबसे कम
चीन में नए कारोबार की रफ्तार मार्च के बाद से सबसे धीमी हो गई है। इसका कारण है कि उपभोक्ता अब खर्च करने से कतरा रहे हैं।
अच्छी बात यह है कि वैश्विक मांग के चलते प्रदर्शनी और स्टडी टूर जैसे निर्यात लगातार तीसरे महीने भी बढ़ रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों सेक्टर अपनी गति खो रहे हैं। ऐसे में नीति निर्माताओं पर काफी दबाव है कि वे घरेलू खर्च को बढ़ाएं और बाजार में लोगों का भरोसा फिर से कायम करें।