चीन में फैक्ट्री उत्पादन की रफ्तार 4 महीने के सबसे निचले स्तर पर फिसली
चीन के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार पिछले 4 महीनों में सबसे धीमी रही है। जुलाई में इसका परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) घटकर 50.9 पर आ गया है।
यह आंकड़ा अभी भी 50 से ऊपर है, जो दिखाता है कि विनिर्माण क्षेत्र में विस्तार तो हो रहा है, लेकिन यह उम्मीद से कम है।
फैक्ट्रियां बेशक काम कर रही हैं, लेकिन उनकी बढ़ोतरी की गति उतनी तेज नहीं है, जितनी लोग सोच रहे थे।
भर्ती में 2023 के बाद आई सबसे ज्यादा तेजी
जनवरी के बाद से नए ऑर्डर्स की रफ्तार सबसे कम रही है। हालांकि, हालिया गिरावट के बाद निर्यात ऑर्डर्स में मामूली सुधार देखने को मिला है।
इस सुस्ती के बावजूद निर्माताओं ने अगस्त, 2023 के बाद सबसे तेजी से भर्तियां की हैं और लगातार 8वें महीने अपना स्टॉक बढ़ाया है।
इन हालात में सरकार की ओर से मदद करने के लिए चीन के नेताओं ने बजट में पहले से तय बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स पर खर्च को और तेज करने का भरोसा दिलाया है।