चीन की फैक्ट्रियों में जुलाई की तुलना में सुधरा उत्पादन
अगस्त में चीन के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में थोड़ी बेहतरी देखने को मिली। आधिकारिक परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) जुलाई के 49.2 से बढ़कर 49.8 पर पहुंच गया, जो विशेषज्ञों की उम्मीद से थोड़ा बेहतर था।
हालांकि, यह लगातार दूसरे महीने 50 अंक के अहम निशान से नीचे ही रहा। इसका मतलब है कि फैक्टरियां बढ़ नहीं रहीं, बल्कि सिकुड़ रही हैं।
कमजोर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ और संघर्षरत प्रॉपर्टी मार्केट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बना हुआ है।
AI के कारण निर्यात मजबूत रहा
इन मुश्किलों के बावजूद चीन को मजबूत निर्यात से थोड़ी राहत मिली। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टेक सामान का निर्यात काफी अच्छा रहा, जिसकी वजह से इस साल बाहर भेजे जाने वाले सामान की रफ्तार तेज बनी रही।
चीजों को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों ने ज्यादा सरकारी खर्च और आसान कर्ज देने का वादा किया है। हालांकि, अर्थशास्त्रियों का मानना है कि फिलहाल किसी भी अतिरिक्त मदद का पैमाना सीमित ही रहेगा।