चीन की GDP दर लक्ष्य से पीछे, सुधार के लिए होगी पोलितब्यूरो की बैठक
बिज़नेस
चीन की आर्थिक तरक्की पिछले 3 साल से ज्यादा वक्त में अपने सबसे कमजोर दौर में पहुंच गई है। इस साल की दूसरी तिमाही (Q2) में देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) सिर्फ 4.3 फीसदी बढ़ा।
यह सरकारी लक्ष्य से कम रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 5 फीसदी थी। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने इसकी वजह देश के भीतर आपूर्ति और मांग में आई दिक्कतें और पूरी दुनिया में फैली अनिश्चितताएं बताई हैं।
खुदरा बिक्री में दर्ज हुई हल्की बढ़ोतरी
एक तरफ, बड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश में बड़ी गिरावट आई है, वहीं दूसरी ओर, जून में खुदरा बिक्री में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और फैक्ट्रियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।
ऐसे मिले-जुले संकेतों के बीच चीन के शीर्ष नेतृत्व पोलितब्यूरो जल्द ही एक बैठक करेगा। इसमें वे देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकारी खर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर बात करेंगे।