चीन का व्यापार अधिशेष 1,000 अरब डॉलर के पार
चीन ने लगातार दूसरे साल 1,000 अरब डॉलर (करीब 90,000 अरब रुपये) का व्यापार (अधिशेष) सरप्लस हासिल किया है। इसमें मुख्य भूमिका सेमीकंडक्टर और कारों जैसे सामानों के तेजी से बढ़ते निर्यात की रही है।
अक्टूबर में निर्यात में 35.2 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, आयात भी बढ़ा, फिर भी मासिक सरप्लस ऊंचे स्तर पर बना रहा, भले ही यह सितंबर के मुकाबले थोड़ा कम हुआ हो।
कुल मिलाकर जनवरी से अक्टूबर तक चीन का सरप्लस पिछले साल के 1,200 अरब डॉलर (करीब 1.1 लाख अरब रुपये) के रिकॉर्ड व्यापार सरप्लस को पार करने की राह पर है।
अमेरिका-यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों की चुनौती
यह रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन चीन की वैश्विक व्यापारिक ताकत को दिखाता है, लेकिन इसके पीछे कुछ चिंताएं भी हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि देश के अंदर कमजोर मांग और निर्यात पर बहुत ज्यादा निर्भरता लंबे समय तक टिकने वाली नहीं हो सकती, खासकर तब जब अमेरिका और यूरोपीय संघ की तरफ से नए व्यापार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।
अमेरिका और चीन के बीच होने वाली बड़ी व्यापार वार्ताओं को देखते हुए सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ये मुद्दे आगे क्या मोड़ लेंगे?