अमेरिकी विमानन नियामक ने बोइंग 737 मैक्स 10 की मंजूरी टाली, जानिए क्या है वजह
बिज़नेस
बोइंग को एक बड़ा झटका लगा है। उसके 737 मैक्स 10 विमान सॉफ्टवेयर में आई एक परेशानी के चलते संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने अभी विमान का प्रमाणन टाल दिया है।
कंपनी के प्रबंधक ब्रायन बेडफोर्ड ने बताया कि आगे बढ़ने से पहले विमान का सुरक्षित होना बहुत जरूरी है। यह रुकावट उस वक्त आई है, जब बोइंग अपने सबसे बड़े सिंगल-आइल जेट की मंजूरी लगभग पूरी करने वाला था।
मैक्स 10 की खराबी का शेयरों पर पड़ा असर
इस खबर के बाद बोइंग के शेयर 6.8 फीसदी तक गिर गए। इससे कंपनी की पिछली मुश्किलों से उबरने की योजनाओं पर असर पड़ सकता है।
मैक्स 10 बोइंग के भविष्य के लिए बहुत अहम है। इसलिए अगर, वे एयरलाइंस और निवेशकों को खुश रखना चाहते हैं तो इस गड़बड़ी को तुरंत ठीक करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।