सेंट्रल बैंक ने दूसरी तिमाही में 1,469 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपने शुद्ध मुनाफे में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बैंक का मुनाफा पिछले साल के 1,213 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,469 करोड़ रुपये हो गया है।
उसको यह फायदा मुख्य रूप से खुदरा, कृषि और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) जैसे सेक्टर्स में कर्ज की अच्छी मांग और उसकी संपत्तियों की बेहतर गुणवत्ता (एसेट क्वालिटी) की वजह से मिला है।
शुद्ध ब्याज आय 26 फीसदी बढ़ी
बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 26 फीसदी बढ़कर 4,146 करोड़ रुपये हो गई है। इसकी वजह यह रही कि बैंक द्वारा दिए गए कुल कर्ज (एडवांस) में 30 फीसदी का उछाल आया है और अब यह 3.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
केवल खुदरा कर्ज में ही 24.49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक की अन्य आय में थोड़ी कमी आई, लेकिन खर्चों पर बेहतर कंट्रोल के साथ बैंक की कुल वित्तीय सेहत में सुधार हुआ है। लागत-आय अनुपात 58.95 फीसदी तक नीचे आया है। फंसे हुए कर्ज (NPA) में कमी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई, जो गिरकर 0.31 फीसदी रह गया।