PNB स्कैम: CBI कोर्ट ने नीरव मोदी के साले को दी विदेश यात्रा करने की आजादी
बिज़नेस
मुंबई की एक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कोर्ट ने नीरव मोदी के साले मयंक मेहता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) हटा दिया है।
मेहता, मोदी से जुड़े 13,850 करोड़ रुपये के पंजाब नेशन बैंक (PNB) घोटाले में आरोपी थे, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
न्यायाधीश ने कहा कि मेहता जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और उनके फरार होने का कोई संकेत नहीं है।
मेहता को पहले मिल चुकी है माफी
मेहता एक ब्रिटिश नागरिक हैं और पिछले कई सालों से हांगकांग में रह रहे हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच एजेंसियों की मदद करने के लिए पहले ही माफी मिल चुकी थी।
अब उन्हें देश-विदेश यात्रा करने की आजादी मिल गई है, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट के पहले के आदेश के अनुसार, उन्हें अपनी हर विदेश यात्रा की जानकारी CBI को देनी होगी।