केयरपाल ग्रुप ने पेश किया टीम का डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ
इम्पैक्ट गुरु, केयरपाल मनी और केयरपाल सिक्योर जैसी कंपनियों को चलाने वाला केयरपाल ग्रुप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिपोर्टिंग और गवर्नेंस ऑफिसर (ARGo) के डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी।
यह एक इंटरनल AI सिस्टम है जिसे हर समय काम करने वाले 'चीफ ऑफ स्टाफ' और गवर्नेंस लेयर के तौर पर डिज़ाइन किया गया है। ARGo उन सभी टूल्स के साथ जुड़ जाता है, जिनका टीमें पहले से इस्तेमाल कर रही हैं, जैसे मीटिंग की रिकॉर्डिंग, ईमेल और चैट्स। यह इन सबसे अहम जानकारी इकट्ठा करता है, जैसे कि कौनसे फैसले हुए हैं, क्या संभावित खतरे हैं और कौनसे काम पूरे करने बाकी हैं? इसका मुख्य मकसद टीमों को गैर-जरूरी कामों से मुक्त करना है, ताकि वे उन कामों पर पूरा ध्यान लगा सकें जो मायने रखते हैं।
कंपनी का डाटा नहीं जाता बाहर
ARGo रोजाना के अपडेट और सप्ताह भर का सारांश भेजता है। इसके लिए टीमों को अपना काम करने का तरीका बदलने या किसी नए टूल में डाटा डालने की जरूरत नहीं पड़ती। यह बिखरी हुई बातचीत और जानकारी को एक जगह इकट्ठा कर स्पष्ट समझ देता है, जिससे टीमें कोई जरूरी काम नहीं भूलतीं और कोई जानकारी खोती नहीं है।
कंपनी के डाटा में खोज करने के लिए सिस्टम क्लाउड और OpenAI जैसी एडवांस्ड तकनीकों का उपयोग करता है। इससे संभावित खतरों का पता पहले ही चल जाता है और सब सही दिशा में बने रहते हैं।
केयरपाल के सह संस्थापक पीयूष जैन और खुशबू जैन का कहना है कि यह उनको एक AI आधारित कंपनी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अलावा, सारा प्रोसेसिंग केयरपाल के कंट्रोल वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर होता है और कंपनी की गोपनीय या संगठनात्मक जानकारी को कभी भी बाहरी उपभोक्ता चैट इंटरफेस पर नहीं भेजा जाता।