LOADING...
6 कंपनियों का पूंजीकरण करीब 63,000 करोड़ रुपये बढ़ा, किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा?
पिछले सप्ताह L&T के पूंजीकरण में सबसे ज्यादा फायदा हुआ है

6 कंपनियों का पूंजीकरण करीब 63,000 करोड़ रुपये बढ़ा, किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा?

Feb 22, 2026
05:18 pm

क्या है खबर?

देश की शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 63,478 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इसमें प्रमुख योगदान लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का रहा, जो इस अवधि के दौरान सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनियां बनकर उभरी हैं। यह वृद्धि शेयर बाजार में आए सकारात्मक रुझान के कारण भी है। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स सूचकांक में 187.95 अंकों या 0.22 फीसदी की वृद्धि हुई।

बढ़त 

इन कंपनियों को मिली जबरदस्त बढ़त

बढ़त की बात करें तो L&T के पूंजीकरण में 28,523 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 6.02 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि SBI का 16,015 करोड़ रुपये बढ़कर 11.22 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस अवधि के दौरान HDFC बैंक मूल्यांकन 9,617 करोड़ रुपये बढ़कर 14.03 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 5,977 करोड़, बजाज फाइनेंस का 3,142 करोड़ और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 203 करोड़ रुपये बढ़ा है।

नुकसान 

इन कंपनियों से निकाला निवेश 

दूसरी तरफ 4 ऐसी कंपनियां भी रही हैं, जिनका पूंजीकरण कम हुआ है। भारती एयरटेल का 15,338 करोड़ की गिरावट के साथ 11.27 करोड़ रुपये पर आ गया। ICICI बैंक के मूल्यांकन में भी 14,632 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 6,791 करोड़ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 1,989 करोड़ रुपये घटा है। पूंजीकरण मामूली इजाफे के बाद रिलायंस सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

Advertisement