LOADING...
क्या एक ही समय पर ले सकते हैं 2 पर्सनल लोन? जानिए क्या कहते हैं नियम
पर्सनल लोन व्यक्ति की उधार चुकाने की क्षमता पर निर्भर होता है

क्या एक ही समय पर ले सकते हैं 2 पर्सनल लोन? जानिए क्या कहते हैं नियम

Apr 22, 2026
06:59 am

क्या है खबर?

कई बार ऐसी परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं, जब आपको एक ही समय में 2 पर्सनल लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। इसके जरिए आप बिना किसी परेशानी के अचानक से पड़ी पैसों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। हालांकि, लोन लेने से पहले सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या एक ही समय में दूसरा पर्सनल लोन लिया जा सकता है? आइये जानते हैं इसको लेकर नियम क्या कहते हैं।

नियम 

क्या कहते हैं RBI के नियम?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ऐसा कोई नियम नहीं है, जो किसी को एक से ज्यादा पर्सनल लोन लेने से रोक सके। उसकी तरफ से इसकी कोई सीमा तय नहीं है। बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) अपने स्तर पर यह तय करते हैं कि वे किसी व्यक्ति को कितने और कितनी रकम के लोन देंगे। ज्यादातर बैंक लोन की संख्या से ज्यादा इस बात पर ध्यान देते हैं कि उधार लेने वाले की कुल चुकाने की क्षमता कितनी है।

शर्त 

क्या होती है दूसरे लोन देने की शर्त?

बैंकों के लिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण होता है कि कोई व्यक्ति कुल कितना कर्ज ले रहा है, न कि वह कितनी बार ले रहा है। अगर, किसी ग्राहक की कुल लोन पात्रता 5 लाख रुपये है तो वह इस रकम को एक पर्सनल लोन में ले या फिर 2-3 छोटे लोन में भी ले सकता है। हालांकि, आमतौर पर यह शर्त होती है कि उसी समय किसी दूसरे बैंक या NBFC से अतिरिक्त पर्सनल लोन न लिया जाए।

Advertisement

DTI

बैंकों की DTI पर रहती है नजर 

दूसरा पर्सनल लोन देते समय बैंक सबसे पहले डेट-टू-इनकम (DTI) रेशियो देखते हैं। यह बताता है कि आपकी मासिक आय का कितना हिस्सा EMI चुकाने में जा रहा है। अगर, आपका वेतन 50,000 रुपये है और हर महीने 10,000 रुपये EMI भरते हैं तो आपका DTI 20 फीसदी होगा। ज्यादातर बैंक 35 फीसदी तक का DTI सुरक्षित मानते हैं, जबकि कुछ मामलों में 35-50 फीसदी तक स्वीकार किया जाता है, लेकिन लोन राशि और अवधि में बदलाव कर सकता है।

Advertisement

क्रेडिट स्कोर 

क्रेडिट स्कोर रखता है मायने 

पर्सनल लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाता है, इसलिए बैंक आपके क्रेडिट स्कोर को गंभीरता से देखते हैं। आमतौर पर 750 या उससे ज्यादा का स्कोर अच्छा माना जाता है। क्रेडिट रिपोर्ट में दिखता है कि आपने पहले लिए गए लोन समय पर चुकाए या नहीं, कहीं EMI लेट तो नहीं हुई या किसी लोन को सेटल तो नहीं किया गया। अगर, आपकी क्रेडिट हिस्ट्री साफ है तो एक से ज्यादा लोन होने के बावजूद बैंक भरोसा दिखाते हैं।

Advertisement