LOADING...
क्या लोन न चुकाने पर आपका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर सकता है बैंक? जानिए इसकी सच्चाई
लोन न चुकाने पर मोबाइल नंबर ब्लॉक होने के मैसेज वायरल हो रहे हैं

क्या लोन न चुकाने पर आपका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर सकता है बैंक? जानिए इसकी सच्चाई

Jul 12, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

आपने किसी बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) से लोन लिया है और किसी वजह से आपकी EMI समय पर नहीं भर पाई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ समय से सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अगर, कोई व्यक्ति लोन की किस्त नहीं चुकाता है तो बैंक उसका मोबाइल नंबर बंद करवा सकता है। आइए जानते हैं इन दावों में कितनी सच्चाई है।

नियम 

क्या कहते हैं नियम?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ऐसा कोई नियम नहीं है, जो बैंक या किसी लाइसेंस प्राप्त लोन देने वाली संस्था को यह अधिकार देता हो कि वह EMI न भरने पर ग्राहक का मोबाइल नंबर बंद करवा दे। मोबाइल सर्विस टेलीकॉम नियमों के तहत आती हैं। बैंकों और NBFCs के पास रिकवरी प्रोसेस के तहत इन्हें बंद करने का अधिकार नहीं है। RBI ने निर्देश दिए हैं कि बैंक और रिकवरी एजेंसियां ग्राहकों से कानूनी तरीके से ही वसूली करें।

हिदायत 

मैसेज मिलने पर क्या करें?

अगर, आपको कोई मैसेज या कॉल करके कहता है कि EMI नहीं भरने पर आपका मोबाइल नंबर बंद कर दिया जाएगा तो घबराएं नहीं। सबसे पहले बैंक से लिखित जानकारी मांगें। बैंक के कस्टमर केयर या शिकायत निवारण से संपर्क करके इस दावे की पुष्टि करें। ऐसे मैसेज या कॉल का स्क्रीनशॉट या रिकॉर्ड भी संभालकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत की जा सके। यह आपके साथ धोखाधड़ी करने का भी तरीका हो सकता है।

Advertisement