बजफीड क्या AI की वजह से कर रही है 180 कर्मचारियों की छंटनी?
क्या है खबर?
डिजिटल मीडिया कंपनी बजफीड अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने 33 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जिससे करीब 180 कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी। इस बड़े स्तर की छंटनी का असर हफपोस्ट, टेस्टी और कंपनी के फिल्म तथा टीवी स्टूडियो से जुड़े कर्मचारियों पर भी पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि यह फैसला बढ़ते खर्च को कम करने और कारोबार को संभालने के लिए लिया गया है।
AI
क्या AI बना छंटनी की वजह?
बजफीड ने सबसे पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल शुरू करने वाली मीडिया कंपनियों में जगह बनाई थी।
कंपनी को उम्मीद थी कि AI से कंटेंट तैयार करने का काम तेज होगा और कारोबार को फायदा मिलेगा। हालांकि, AI से तैयार कंटेंट की आलोचना हुई, क्योंकि उसका क्वालिटी सही नही था और इससे वेबसाइट पर आने वाले लोगों की संख्या भी घट गई।
इस वजह से विज्ञापन आय कम हुई और कंपनी की आर्थिक स्थिति कमजोर होती चली गई।
मुश्किलें
लगातार नुकसान से बढ़ीं मुश्किलें
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 तक बजफीड को हर साल लगभग 5.8 करोड़ डॉलर (लगभग 550 करोड़ रुपये) का नुकसान हो रहा था।
कंपनी को अपने कई लोकप्रिय कारोबार और ब्रांड भी आर्थिक दबाव के कारण बेचने पड़े। कंपनी के शेयरों में भी पिछले कुछ वर्षों के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
अब खर्च कम करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कारोबार को दोबारा पटरी पर लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
कोशिश
खर्च घटाकर कारोबार संभालने की कोशिश
कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या कम करने से उसे हर साल लगभग 3.2 करोड़ डॉलर (लगभग 310 करोड़ रुपये) की बचत होने की उम्मीद है।
जानकारों का मानना है कि बजफीड के साथ-साथ कई अन्य मीडिया कंपनियां भी AI के बढ़ते इस्तेमाल और घटती विज्ञापन आय के कारण आर्थिक दबाव का सामना कर रही हैं।
ऐसे में कई कंपनियां खर्च कम करने के लिए इसी तरह के बड़े फैसले ले रही हैं।