टेलीकॉम क्षेत्र की अल्टियस ला रही 6,000 करोड़ रुपये IPO
ब्रुकफील्ड के समर्थन वाले अल्टियस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट इस महीने के अंत या जून की शुरुआत में 6,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रहा है।
इस IPO से मिलने वाले पैसों से कंपनी अपना कर्ज चुकाएगी। साथ ही, ब्रुकफील्ड भी अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचकर भारत के तेजी से बढ़ते टेलीकॉम सेक्टर का फायदा उठाएगा।
2.57 लाख से ज्यादा टेलीकॉम साइट्स का करती है संचालन
साल 2019 में रिलायंस जियो के टावर खरीदने के बाद अल्टियस ने अपना काम शुरू किया था। आज यह कंपनी पूरे भारत में 2.57 लाख से ज्यादा टेलीकॉम साइट्स का संचालन करती है। हाल ही में इसने अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन से भी 76,000 से ज्यादा टेलीकॉम टावर हासिल किए हैं।
बाजार में 39 फीसदी की बड़ी हिस्सेदारी के साथ अल्टियस ने जबरदस्त तरक्की की है। वित्त वर्ष 2021 में इसकी कमाई 3,600 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2025 तक बढ़कर 9,800 करोड़ रुपये हो गई है। इस शानदार बढ़ोतरी से पता चलता है कि देश में अच्छी कनेक्टिविटी की कितनी मांग है और यही वजह है कि यह IPO सबकी नजरों में है।