अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंधों की आहट से कच्चे तेल में गिरावट
सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड के दाम घटकर 92.60 डॉलर (करीब 8,800 रुपये) प्रति बैरल हो गए, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 85.35 डॉलर (करीब 8,100 रुपये) पर आ गया।
इस गिरावट अमेरिका की ओर से ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान करने की संभावना के चलते आई है, जिससे ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई है।
ईरान ने खाड़ी से तेल निर्यात रोकने की दी धमकी
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने इन प्रतिबंधों को इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध करार दिया है। इस पर ईरान का जवाब भी काफी सख्त आया है। ईरान ने धमकी दी है कि अगर, हालात और खराब हुए तो वह खाड़ी से होने वाले सभी तेल निर्यात रोक देगा। इसी बीच, चीन के खरीदारों को मिलने वाले ईरानी कच्चे तेल के सौदे कम हो गए हैं और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे मध्य पूर्व से होने वाली तेल आपूर्ति में किसी भी रुकावट की आशंका लोगों को डरा रही है।