OPEC+ की उत्पादन बढ़ाने की घोषणा के बाद भी उछले तेल के दाम
कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। ब्रेंट क्रूड 72.29 डॉलर (करीब 6,700 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी 68.84 डॉलर (करीब 6,400 रुपये) के साथ उसके करीब है। यह बढ़ोतरी तब हुई है, जब OPEC+ (ओपेक प्लस) ने घोषणा की है कि वे अगस्त से और भी अधिक तेल का उत्पादन करेंगे।
इसका मकसद मध्य पूर्व में हाल के तनावों और उत्पादन में आए बदलावों के बाद बाजार में संतुलन लाना है।
सऊदी अरब ने की 20 साल में सबसे बड़ी कटौती
सऊदी अरब ने एशिया के लिए अगस्त में अपने तेल की कीमत में 11 डॉलर (करीब 1,000 रुपये) प्रति बैरल की भारी कटौती की है।
यह पिछले 20 सालों में हुई सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए तनाव के चलते बाजार अभी भी डरा हुआ है। अब सभी की नजरें चीन से आने वाली तेल की मांग पर टिकी हैं क्योंकि वहां मांग बढ़ती है तो यह तय करेगा कि आगे कीमतें किस तरफ जाएंगी।