बोनफायग्लियोली ट्रांसमिशंस के शेयर की कीमत 558-586 रुपये के बीच होगी
बोनफायग्लियोली ट्रांसमिशंस कंपनी जल्द ही अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) ला रही है। इसके शेयर का दाम 558 से 586 रुपये तय किया गया है।
कंपनी 4.32 करोड़ मौजूदा शेयर बेचकर 2,533 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है। इस बार कोई नया शेयर जारी नहीं किया जा रहा है, यानि वह पुराने शेयर बेच रही है।
अगर, आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो 15 से 19 अक्टूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं।
खरीदने होंगे कम से कम 25 शेयर
एक लॉट में 25 शेयर होंगे। ऐसे में इसमें कम से कम 14,650 रुपये का निवेश करना होगा। इस IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए रखा गया है।
दूसरी तरफ, खुदरा निवेशकों को 35 प्रतिशत और धनी व्यक्तियों को 15 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।
23 अक्टूबर को होगी लिस्टिंग
शेयरों का आवंटन 21 अक्टूबर को फाइनल हो जाएगा। अगर, आपको शेयर मिलते हैं तो 22 अक्टूबर तक वे आपके डीमैट अकाउंट में आ जाएंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर को यह शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
इस पूरे IPO को एक्सिस कैपिटल, BNP पारिबा, ICICI सिक्योरिटीज और जेफरीज इंडिया मिलकर मैनेज कर रहे हैं।