अगले महीने से महंगे हो सकते हैं AC-टीवी, 5-8 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम
बिज़नेस
ब्लू स्टार, हायर और गोदरेज एप्लायंसेज जैसे बड़े ब्रांड अपने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ाने वाले हैं। कुछ ब्रांड अक्टूबर से तो कुछ नवंबर से कीमतें बढ़ाना शुरू करेंगे।
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह कच्चे माल (तांबा और स्टील) की बढ़ती लागत है। इसके साथ ही मुद्रा में उतार-चढ़ाव और शिपिंग शुल्क भी दाम बढ़ने की वजह बन रहे हैं।
पुरानी कीमत पर खरीदने का मौका
कुछ डीलर्स के पास अभी भी पुरानी कीमतों वाला स्टॉक मौजूद है। अगर, आप जल्द खरीदारी करते हैं, खासकर त्योहारों के मौसम में तो आपको अच्छी डील मिल सकती है।
हायर के अध्यक्ष एनएस सतीश ने चेतावनी दी है कि अगर, लागत लगातार बढ़ती रही तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं इस साल त्योहारों पर ज्यादातर लोग पिछले साल के मुकाबले 50,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने की योजना बना रहे हैं।