ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल होने में देरी से गिरे भारतीय बॉन्ड
बिज़नेस
ब्लूमबर्ग ने सोमवार को भारतीय सरकारी बॉन्ड को अपने ग्लोबल इंडेक्स में शामिल करने का फैसला टाल दिया। इस खबर के बाद बॉन्ड की कीमतों में गिरावट आ गई।
10 साल के बॉन्ड की यील्ड 6.8343 फीसदी से बढ़कर 6.8583 फीसदी पर पहुंच गई। ऐसा तब हुआ, जब भारत ने हाल ही में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए थे।
बॉन्ड सुधारों की समीक्षा कर रहा ब्लूमबर्ग
ब्लूमबर्ग का कहना है कि वह भारत के हालिया बाजार बदलावों को समझने के लिए थोड़ा और वक्त चाहता है। इनमें सरकारी बॉन्ड पर कैपिटल गेन्स टैक्स हटाने और फुली एक्सेसिबल रूट के तहत अल्ट्रा-लॉन्ग बॉन्ड जारी करना जैसे बड़े कदम शामिल हैं।
वह इन बदलावों को ठीक से समझने के बाद ही ग्लोबल इंडेक्स में बॉन्ड को शामिल करने का अंतिम फैसला लेगा।