ETF से निकासी के बीच बिटकॉइन उछाल के साथ 84,000 डाॅलर के पार
पिछले सप्ताह एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) से पैसे निकलने और कुछ समय की गिरावट के बाद बिटकॉइन एक बार फिर 84,000 डॉलर (करीब 80 लाख रुपये) के ऊपर आ गया है।
यह अब अपनी हालिया ऊंचाई के काफी करीब है और इसके साथ ही दूसरे क्रिप्टोकरेंसी में भी रौनक लौट रही है। निवेशक अब ईथर और XRP में भी नई दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
5 फीसदी बढ़त के साथ एवलॉन्च सबसे आगे
बिटडेल्टा इंडिया के मुख्य विश्लेषक पूर्वांग मशरू ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में शीर्ष 10 डिजिटल करेंसी में से 9 में उछाल देखने को मिला।
इस उछाल में एवलॉन्च 5.1 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी के साथ सबसे आगे रहा, वहीं चेनलिंक के साथ-साथ सोलाना, डॉजकॉइन और कार्डानो जैसी दूसरी करेंसी में भी थोड़ी कम, लेकिन लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बिटकॉइन का 82,000 डॉलर के ऊपर रहना जरूरी
पिछले सप्ताह बिटकॉइन ETF से 68.1 करोड़ डॉलर की निकासी हुई थी। यह दिखाता है कि कुछ निवेशक अभी भी सतर्क हैं, लेकिन इन सबके बावजूद विश्लेषकों का कहना है कि बिटकॉइन के लिए 82,000 डॉलर के ऊपर बने रहना बेहद जरूरी है।
अब सभी की नजर 14 अक्टूबर को आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर है। ये आंकड़े एक बार फिर क्रिप्टो की कीमतों में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।