अमेरिका-ईरान शांति समझौते की संभावना से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में लौटी रौनक
बिटकॉइन ने दमदार वापसी की है और अब यह 77,298 डॉलर (करीब 71 लाख रुपये) के स्तर पर आ गया है। पिछले 3 हफ्तों से इसमें भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था।
अक्टूबर, 2025 के अपने सबसे ऊंचे स्तर से यह लगभग 39 फीसदी तक लुढ़क गया था।
इस वापसी की रफ्तार तब और तेज हो गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता 'काफ़ी हद तक तय' हो चुका है। इस खबर से क्रिप्टो ट्रेडर्स को काफी राहत मिली।
इस कारण स्थिर हुआ बिटकॉइन
कच्चे तेज आवागमन के मार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने की संभावना से बाजार में सकारात्मक माहौल बना है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और बिटकॉइन को भी स्थिरता मिली है।
विश्लेषक 77,000 डॉलर (71 लाख रुपये) के आस-पास एक मजबूत आधार देख रहे हैं, फिर भी वे आने वाले समय में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं।
दूसरी तरफ, बाकी क्रिप्टोकरेंसी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इथर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि BNB और सोलाना जैसे कॉइन्स में मामूली बढ़त देखने को मिली।