बिटकॉइन सप्ताहांत में लगभग 55,000 डॉलर (करीब 51 लाख रुपये) तक गिर गया था, जो करीब 2 साल में इसका सबसे निचला स्तर था। अब यह फिर से 61,000 डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) के पार निकल गया है।
बाजार पर जो दबाव था, वह करीब 1.8 अरब डॉलर (करीब 150 अरब रुपये) के लिवरेज्ड ट्रेड्स (उधार लेकर किए गए सौदे) के खत्म होने से कुछ हद तक कम हुआ और इसी के बाद इसमें सुधार देखा गया।
इथेरियम और सोलाना जैसे दूसरे क्रिप्टो में भी मामूली सुधार दिख रहा है, लेकिन XRP के लिए मुश्किलें अभी बनी हुई हैं।
बिटकॉइन ETF से पैसे की निकासी जारी
इस उछाल के बावजूद क्रिप्टो निवेशक ज्यादा खुश नहीं दिख रहे हें। दरअसल, अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) से लगातार पैसा निकाला जा रहा है।
पिछले सप्ताह ही लगभग 1.8 अरब डॉलर की निकासी हुई, जो दिखाता है कि बड़े निवेशक अभी भी इसमें पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रहे हें।
अमेरिकी टेक शेयर को लेकर चिंता और बॉन्ड पर मिलने वाला ऊंचा रिटर्न भी एक वजह है। ऐसे में यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि लोग क्रिप्टो जैसे जोखिम भरे एसेट्स में सतर्कता बरत रहे हैं।
अब सभी की निगाहें अमेरिका के आने वाले महंगाई डाटा पर टिकी हैं। इसी से पता चलेगा कि यह रिकवरी टिक पाएगी या बाजार में और ज्यादा उठा-पटक देखने को मिलेगी।