अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से बिटकाॅइन को लगा झटका
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से इस सप्ताह बिटकॉइन 64,000 डॉलर (करीब 60.8 लाख रुपये) से गिरकर 63,242 डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) पर पहुंच गया है।
अब निवेशकों की निगाहें आने वाली कोर व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) महंगाई रिपोर्ट पर टिकी हैं। कच्चे तेल के दाम बढ़ चुके हैं और अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स भी नीचे आए हैं।
ऐसे माहौल में निवेशक जानना चाहते हैं कि कोर PCE रिपोर्ट में क्या सामने आता है क्योंकि इसी के आधार पर फेडरल रिजर्व अपने अगले फैसले ले सकता है।
वजीरएक्स दे रहा खरीदने की सलाह
बिटकॉइन के टेक्निकल इंडिकेटर्स अभी तय नहीं कर पा रहे हैं कि किधर जाएं। वजीरएक्स इसे खरीदने की सलाह दे रहा है, लेकिन बड़े बाजार का मूड बेचने का दिख रहा है।
विश्लेषक बताते हैं कि अगर, बिटकॉइन 63,000 डॉलर (करीब 59.8 लाख रुपये) से ऊपर बना रहता है तो बाजार में स्थिरता आ सकती है, लेकिन 65,500 डॉलर (करीब 62 लाख रुपये) के आस-पास इसे मजबूत रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।