भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी के बोतलबंद पानी को असुरक्षित बताया था और कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही थी, जिसके बाद कंपनी अब इस पर अपनी सफाई दे रही है। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ था, जब बिसलेरी के गोवा प्लांट से लिए गए एक नमूने में ब्रोमेट का स्तर तय सीमा से थोड़ा ज्यादा पाया गया।
इसके बाद कंपनी ने एक मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में फिर से टेस्ट करवाया, जिसमें ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के अंदर मिला।
अब अदालत में करना होगा साबित
भले ही बिसलेरी इस मामले के सुलझ जाने की बात कह रही है, लेकिन FSSAI ने फिर भी खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर उस पर अदालत में मुकदमा कर दिया है।
अब बिसलेरी को अदालत में साबित करना होगा कि उसका पानी बिल्कुल सुरक्षित है। भारत के सबसे बड़े बोतलबंद पानी के ब्रांड्स में से एक होने नाते यह उसके लिए एक बड़ी और अप्रत्याशित कानूनी चुनौती है।