FSSAI की कार्रवाई पर बिसलेरी ने दी सफाई, कहा- हमारे उत्पाद सुरक्षित
क्या है खबर?
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल ने अपनी सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि उसके पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर इस्तेमाल के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह मामला गोवा स्थित उसके एक संयंत्र में तैयार पानी के बैच से जुड़ा है। FSSAI ने जांच के बाद पानी के नमूने को असुरक्षित बताते हुए कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी थी।
मामला
14 महीने पुराने मामले को लेकर कंपनी ने क्या बताया?
बिसलेरी के मुताबिक, यह मामला सितंबर, 2025 में गोवा के एक संयंत्र में तैयार किए गए बैच से जुड़ा है।
कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर को FSSAI ने वहां से 6 नमूने लिए थे। शुरुआती जांच में पांच नमूने तय मानकों पर खरे उतरे, जबकि एक नमूने में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली है।
इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। कंपनी ने इस नतीजे पर आपत्ति जताई थी।
दोबारा जांच
दोबारा जांच में ब्रोमेट की मात्रा सीमा के भीतर मिली
कंपनी ने बताया कि उसकी अपील के बाद FSSAI ने नमूने को रेफरल लैब में भेजा था।
वहां जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली, लेकिन पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी दर्ज की गई। इसके बाद बिसलेरी ने FSSAI से मान्यता प्राप्त एक अन्य लैब में उसी नमूने की जांच कराई।
कंपनी के अनुसार, इस जांच में भी ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई गई।
दावा
FSSAI को रिपोर्ट भेजने के बाद नोटिस नहीं मिलने का दावा
बिसलेरी ने कहा कि उसने स्वतंत्र जांच की रिपोर्ट 2 फरवरी, 2026 को FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराई थी।
इसके बाद उसे नियामक की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली, इसलिए कंपनी को लगा कि मामला बंद हो चुका है। कंपनी का दावा है कि उसे अब तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है।
उसने यह भी कहा कि वह गुणवत्ता जांच के कड़े नियमों का पालन करती है और FSSAI के साथ सहयोग जारी रखेगी।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Bisleri International Pvt. Ltd. issues statement after the Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) had sanctioned prosecution against Bisleri International Pvt. Ltd. under the Food Safety and Standards Act, 2006, after a sample of its packaged drinking water failed… pic.twitter.com/J9JttOm4IP
— ANI (@ANI) November 23, 2026