भाविश अग्रवाल ने अपनी निजी कंपनी के लिए गिरवी रखे ओला इलेक्ट्रिक के 20 करोड़ शेयर
ओला इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने अपनी निजी कंपनी कृत्रिम डाटा सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने 20 करोड़ ओला इलेक्ट्रिक शेयर गिरवी रख दिए हैं।
ये शेयर उनकी कुल हिस्सेदारी का करीब 16.3 प्रतिशत हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने एक साल से भी कम समय पहले ही अपने सभी ओला शेयर गिरवी से छुड़वाए थे।
निवेशकों की चिंता बढ़ी
अग्रवाल के इस फैसले पर अब सवाल उठ रहे है क्योंकि वह एक सार्वजनिक कंपनी के शेयरों का इस्तेमाल अपनी एक अलग निजी कंपनी को वित्त पोषित करने के लिए कर रहे हैं।
अगर, हालात बिगड़ते हैं तो इन शेयरों के बिकने पर निवेशकों को बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं ओला इलेक्ट्रिक ने हाल के दिनों में कृत्रिम SI डिजाइन पर अपना खर्च बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे दोनों कंपनियों के बीच गहरे संबंधों को लेकर चिंताएं और भी बढ़ गई हैं।