बेंडिंग स्पूंस ला रही करीब 150 अरब रुपये का मेगा IPO
वीमियो और वीट्रांसफर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म को नया रूप देने वाली मिलान की टेक कंपनी बेंडिंग स्पूंस एक बड़े अमेरिकी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारी कर रही है।
कंपनी 5.8 करोड़ शेयर बेचकर 1.62 अरब डॉलर (करीब 150 अरब रुपये) तक जुटाना चाहती है, जिसकी कीमत 26 से 28 डॉलर (करीब 2,400-2,600 रुपये) प्रति शेयर के बीच होगी। इस IPO से इसका कुल मूल्यांकन करीब 19 अरब डॉलर (करीब 1,700 अरब रुपये) तक पहुंच सकती है।
पहली तिमाही में दर्ज किया करीब 250 करोड़ रुपये का मुनाफा
कुल शेयरों में से करीब 60 प्रतिशत नए होंगे, जबकि बाकी के शेयर बड़े निवेशकों जैसे बेली गिफोर्ड द्वारा बेचे जाएंगे।
नैस्डैक पर BSP कोड के तहत जुलाई की शुरुआत में ट्रेडिंग शुरू होगी। ऐसे समय में जब अमेरिकी IPOs फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं, इस साल अब तक कंपनियां 150 अरब डॉलर (करीब 14,000 अरब रुपये) जुटा चुकी हैं।
बेंडिंग स्पूंस ने पिछले साल हुए घाटे से उबरते हुए पहली तिमाही में 60.10 करोड़ डॉलर (5,600 करोड़ रुपये) के राजस्व पर 2.75 करोड़ डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपये) का शुद्ध लाभ कमाया है। गोल्डमैन सैक्स और जेपी मॉर्गन इस IPO की अगुवाई कर रहे हैं।