Loading...
जल्द निपटा लें काम, अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक
अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

जल्द निपटा लें काम, अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

Sep 27, 2021
05:24 pm

क्या है खबर?

अगर आपको बैंक से जुड़े काम करने हैं तो इन्हें जल्द निपटा लें क्योंकि अगले महीने 21 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा सरकारी छुट्टियों और अलग-अलग त्योहारों को देखते हुए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। इसमें से कुछ छुट्टियां पूरे देश के बैंकों के लिए हैं तो कुछ केवल खास राज्यों तक ही सीमित हैं। आइये जानते है अक्टूबर में किस-किस दिन बैंक बंद होंगे।

हॉलिडे लिस्ट

अक्टूबर के पहले दिन ही बंद रहेगा बैंक

1 अक्टूबर: हाफ ईयरली अकाउंट क्लोजिंग (केवल गंगटोक में लागू)

2 अक्टूबर: गांधी जयंती (सभी राज्यों में लागू)

3 अक्टूबर: रविवार

6 अक्टूबर: महालय अमावस्या (अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता)

7 अक्टूबर: लैनिंग्थौ सनमही का मेरा चौरेन हौबा (इम्फाल)

9 अक्टूबर: महीने का दूसरा शनिवार

10 अक्टूबर: रविवार

12 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / महा सप्तमी (अगरतला और कोलकाता)

हॉलिडे लिस्ट

इस दिन से दुर्गा पूजा के लिए बंद हो रहा बैंक

13 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / महा अष्टमी (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची)

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/ आयुधा पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम)

15 अक्टूबर: दशहरा/विजय दशमी (इंफाल और शिमला)

16 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दसैन (गंगटोक)

17 अक्टूबर: रविवार

18 अक्टूबर: कटि बिहू (गुवाहाटी)

ADVERTISEMENT

हॉलिडे लिस्ट

ये है अक्टूबर में मिलने वाली अन्य छुट्टियां

19 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी/मिलाद-ए-शरीफ (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर , नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम)

20 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)

22 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)

23 अक्टूबर: महीने का चौथा शनिवार

24 अक्टूबर: रविवार

26 अक्टूबर: एक्सेसन डे (जम्मू और श्रीनगर)

31 अक्टूबर: रविवार

ADVERTISEMENT

सर्विस

ATM और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इन छुट्टियों के कारण ग्राहक पैसे जमा करने या निकालने के लिए फिजिकल रूप से बैंक शाखाओं में नहीं जा सकेंगे, लेकिन सभी बैंक ग्राहक ATM सेवाओं, मोबाइल बैंकिंग सेवाओं और अन्य ऑनलाइन बैंक सेवाओं का उपयोग जारी रहेगा।

किसी भी सहायता के लिए ग्राहक अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं। इसलिए अगले महीने बैंक जाने से पहले इन छुट्टियों पर एक नजर डालना न भूलें।

ADVERTISEMENT