आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने बैंकों को तेजी से काम करने में मदद तो की है, लेकिन इससे उनकी कमाई में खास इजाफा नहीं हुआ है।
मैकिंसे की एक रिपोर्ट बताती है कि उनके '2026 स्टेट ऑफ AI' सर्वे में 80 फीसदी लोगों ने माना कि AI से उनकी व्यक्तिगत उत्पादकता बढ़ी है।
हालांकि, केवल 6 फीसदी लोगों ने ही AI को अपनी कमाई में बड़ी बढ़ोतरी का श्रेय दिया। इसका सीधा-सा मतलब यह है कि केवल AI अपना लेना काफी नहीं है। अगर, बैंक वाकई बड़ा आर्थिक फायदा चाहते हैं तो उन्हें अपने काम करने के तरीकों पर दोबारा सोचना होगा।
काम के तरीकों को बदलने में कमी
पता चला है कि अगर, पुराने काम करने के तरीके नहीं बदलते तो कामों की रफ्तार 60 फीसदी तक बढ़ाना भी कुछ खास मायने नहीं रखता।
लगभग आधे बैंकिंग अधिकारियों का कहना है कि डाटा को तैयार करना आज भी एक बड़ी चुनौती है, जो तकनीक से भी ज्यादा मुश्किल है।
इसके अलावा, जेनरेटिव AI का इस्तेमाल करने वाली लगभग एक-चौथाई कंपनियों ने ही इसके सबसे अच्छे नतीजे पाने के लिए अपनी प्रक्रियाओं या भूमिकाओं को नए सिरे से डिजाइन किया है।
मैकिंसे का सुझाव है कि अगर, असली नतीजे चाहिए तो केवल समय बचाने पर नहीं, बल्कि लागत कम करने और जोखिमों को संभालने जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए।