बैंक ऑफ इंडिया ने 1 अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक योग्य होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से माफ कर दी है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए होम लोन के मामले में आपका सिबिल स्कोर कम से कम 725 होना जरूरी है।
नई गाड़ियों के लिए गैर-व्यक्तिगत कर्जदारों का क्रेडिट रेटिंग BBB या उससे ऊपर होनी चाहिए या CMR-3 या उससे बेहतर होनी चाहिए।
खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक कार लोन के लिए सिबिल स्कोर की कोई शर्त नहीं रखी गई है।
इलेक्ट्रिक कार के लिए खास ऑफर
यह छूट केवल सामान्य होम लोन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें स्मार्ट होम और स्टार डायमंड होम लोन जैसी स्कीम भी शामिल हैं। इलेक्ट्रिक कार लोन पर भी आपको विशेष प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे आपकी शुरुआती लागत कम हो जाएगी।
इसके अलावा, PMAY 2.0 अर्बन जैसी स्कीम्स के तहत मिलने वाले मौजूदा ऑफर भी जारी रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए या यह जानने के लिए कि आप इस स्कीम के लिए पात्र हैं या नहीं, अपने नजदीकी बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में संपर्क करें या उनकी वेबसाइट पर जाएं। इस छूट के लिए बैंक के सामान्य नियम और शर्तें लागू होंगी।