बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज डिपार्टमेंट में 837 पदों पर निकली नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।
अब आप 7 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस तारीख को बढ़ाने का ऐलान 24 नवंबर को किया गया था, जिससे इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए थोड़ा और समय मिल गया है।
क्या है पदों के लिए योग्यता?
इन कुल 837 पदों में से ज्यादातर भर्तियां (791 पद) उप प्रबंधक (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर) के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पद के हिसाब से 3 से 12 साल का काम का अनुभव भी मांगा गया है।
कुछ खास पदों के लिए NISM या IRDA सर्टिफिकेशन की भी जरूरत पड़ेगी। आयु सीमा 24 साल से 50 साल के बीच रखी गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक इसमें छूट भी मिलेगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को 850 रुपये के साथ गेटवे चार्जेज देने होंगे, वहीं SC, ST, PwD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 175 रुपये के साथ गेटवे चार्जेज है। सभी आवेदन बैंक अफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ही जमा करने होंगे।