Page Loader
संजीव बजाज हार्वर्ड से पढ़ाई कर चला रहे 2,600 अरब का कारोबार, जनिए इनकी संपत्ति 
संजीव बजाज का जन्म पुणे में हुआ था

संजीव बजाज हार्वर्ड से पढ़ाई कर चला रहे 2,600 अरब का कारोबार, जनिए इनकी संपत्ति 

Oct 07, 2023
05:29 pm

क्या है खबर?

बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) संजीव बजाज देश के जाने-माने व्यवसायी और बजाज परिवार के सदस्य हैं। उनका जन्म 2 नवंबर, 1969 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA की और वारविक विश्वविद्यालय से मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

करियर

संजीव बजाज का करियर

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद संजीव ने 1994 में बजाज ऑटो में काम करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के वित्तीय, कानूनी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संचालन के प्रबंधन सहित कई पदों पर काम किया। 2007 में उन्हें बजाज फिनसर्व का प्रबंधक निदेशक नियुक्त किया गया था। इस पद पर आज भी वह कार्यरत हैं। 2012 में वह बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस और आलियांज जनरल इंश्योरेंस के अध्यक्ष बने और इसके बाद बजाज फाइनेंस का उपाध्यक्ष पद संभाला।

संपत्ति

संजीव बजाज की कितनी है संपत्ति?

संजीव ने बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष पद पर रहते हुए 2023 में भारत में बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड के लॉन्च की जिम्मेदारी संभाली। उनकी पत्नी शेफाली बजाज ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र और वाणिज्य में स्नातक और स्विट्जरलैंड से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। फोर्ब्स के अनुसार, सजीव की अनुमानित संपत्ति 36,000 करोड़ रुपये है। आज (7 अक्टूबर) बजाज फिनसर्व का बाजार पूंजीकरण 2,600 अरब रुपये है।