बजाज ऑटो की बिक्री में पिछले महीने 14 फीसदी का जोरदार उछाल
बिज़नेस
बजाज ऑटो के लिए अक्टूबर का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने कुल 5.91 लाख वाहन बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा हैं।
इस दौरान उसकी बाइक और कमर्शियल व्हीकल्स दोनों की ही जबरदस्त मांग देखने को मिली।
निर्यात में हुआ 18 फीसदी का इजाफा
घरेलू बाजार में बिक्री में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं निर्यात ने और भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 18 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला।
यह आंकड़े बताते हैं कि बजाज ऑटो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रही है।
अगर, अप्रैल से अक्टूबर तक के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी की बिक्री में 22 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। इससे यह साफ है कि इस साल बजाज ऑटो के लिए अब तक काफी अच्छा रहा है।