वर्ल्डस्किल्स ने AI युग की नौकरियों के लिए खुद को तैयार करने की दी सलाह
वर्ल्डस्किल्स के अध्यक्ष फ्रांसिस आवरेंट ने साफ कहा, "कार्य जीवन का यह मॉडल अब खत्म हो चुका है।" उनका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने से सब कुछ बदल रहा है।
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में उन्होंने उन युवाओं से कहा जो नौकरी की दुनिया में कदम रख रहे हैं कि वे केवल वेतन और सुविधाओं पर ही ध्यान न दें, बल्कि ऐसी कंपनियों को चुनें, जो उन्हें ट्रेनिंग दें।
उनका सीधा संदेश था कि नई स्किल्स सीखते रहें और ऐसे नियोक्ताओं के साथ जुड़ें, जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें क्योंकि कल बाजार में क्या चाहिए होगा, यह कोई नहीं जानता?
सलाहकार पदों के लिए किया जाए तैयार
आवरेंट ने सुझाव दिया कि AI लोगों की जगह न ले, बल्कि उन्हें सलाहकार पदों के लिए फिर से तैयार किया जाए। उन्होंने ऐसी कंपनियों का उदाहरण दिया, जो अपने कर्मचारियों की स्किल्स में निवेश करके आगे बढ़ती हैं।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अंतरराष्ट्रीय स्किल्स कॉम्पिटिशन दुनियाभर में शिक्षा के लिए एक नया मानक तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
बेल्जियम और फिनलैंड जैसे देशों ने इन जानकारियों का इस्तेमाल अपने लर्निंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किया है। यही नहीं, यूरोप में भारत की टेक टैलेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है, जो यह दिखाता है कि दुनियाभर में स्किल्स शेयर करना और खुद को नए हालात में ढालना कितना जरूरी है।