कजाकिस्तान के AIFC की गिफ्ट सिटी के साथ साझेदारी की योजना
बिज़नेस
कजाकिस्तान का अस्ताना इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (AIFC) अब भारत की गिफ्ट सिटी के साथ साझेदारी करने की सोच रहा है। उम्मीद है कि इस साझेदारी से दोनों देशों के लिए निवेश करना और वित्तीय सेवाओं को बढ़ाना और भी आसान हो जाएगा। AIFC 2018 से मध्य एशिया में एक बड़ा नाम बन गया है, खासकर टिकाऊ फाइनेंस और डिजिटल संपत्ति के क्षेत्र में।
अब तक जुटाया 27 अरब डॉलर का निवेश
AIFC के गवर्नर रेनात बेक्तुरोव का कहना है कि भारत और कजाकिस्तान की भौगोलिक निकटता वित्तीय अवसरों को और भी मजबूत कर सकती है।
AIFC सितंबर तक कजाकिस्तान में पहले ही 27 अरब डॉलर (करीब 2,550 अरब रुपये) का निवेश जुटा चुका है। इसकी देखरेख में 90 देशों की 6,500 से ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। इस कदम से दोनों तरफ के उद्यमियों और निवेशकों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं।