अशुतोष फाइबर के शेयर पर निवेशकों को मिला 52 फीसदी ज्यादा रिटर्न
अशुतोष फाइबर के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार शुरुआत की है।
बाजार खुलते ही इसके शेयर 140 रुपये पर सूचीबद्ध हुए, जो IPO के 92 रुपये के दाम से 52.17 फीसदी ज्यादा था। भले ही यह शुरुआत ग्रे मार्केट के अनुमानों से थोड़ी कम रही हो, लेकिन कंपनी और निवेशकों के लिए एक मजबूत शुरुआत साबित हुई है।
144.65 गुना ज्यादा रही मांग
यह IPO 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला रहा और निवेशकों के बीच इसकी खूब चर्चा रही। कुल मिलाकर इसे 144.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
सबसे ज्यादा मांग गैर-संस्थागत निवेशकों की तरफ से दिखी, जिन्होंने 200.85 गुना ज्यादा बुकिंग की, वहीं खुदरा और संस्थागत खरीदारों ने भी इसमें अच्छा उत्साह दिखाया।
इस IPO से कंपनी ने 56.35 करोड़ रुपये जुटाए। इसका प्रबंधन मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स ने किया। यह साफ दिखाता है कि निवेशकों को अशुतोष फाइबर के भविष्य पर पूरा भरोसा है।