वियतनाम ने अमेरिका को भेजा व्यापार समझौते का अंतिम मसौदा
बिज़नेस
वियतनाम और अमेरिका के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता होने वाला है। यह बात वियतनाम के उप प्रधानमंत्री फाम जिया टुक ने बताई। उन्होंने हनोई में एक बिजनेस फोरम में जानकारी दी कि इस समझौते का अंतिम मसौदा भेज दिया है। इस समझौते का खास मकसद यह है कि वियतनाम के उत्पाद भरोसे के साथ अमेरिकी ग्राहकों तक पहुंच सकें।
निष्पक्ष समीक्षा हुई तो आगे बढ़ेगा समझौता
यह समझौता वियतनाम और अमेरिका के आर्थिक संबंधों को काफी बढ़ावा दे सकता है। टुक ने बताया कि अगर, अमेरिका व्यापार से जुड़ी चल रही जांचों में निष्पक्ष समीक्षा करता है तो ही इस समझौते पर बात आगे बढ़ पाएगी।
इस बीच, अमेरिकी वाणिज्य विभाग के सहायक सचिव डेविड फोगेल ने अपनी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष चाहते हैं कि वे व्यापार समझौते पर मिलकर काम करते रहें। अगर, सब कुछ सही रहा तो यह समझौता दोनों देशों के व्यवसायों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।