अर्थ एनर्जी रिसोर्सेज ने अपना नाम बदल दिया है। अब यह अध्वानिक एनर्जी के नाम से जानी जाएगी और कंपनी अब केवल सोलर पैनल लगाने से आगे बढ़कर काम करेगी।
कंपनी का नया फोकस टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करते हुए इंजीनियरिंग से लेकर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लंबे समय तक की निगरानी तक सब कुछ संभालना है।
इसका लक्ष्य है कि पूरे भारत में उद्योगों के लिए ऊर्जा का इस्तेमाल कहीं ज्यादा कुशल और सस्ता बनाया जा सके।
2 नए प्लेटफॉर्म किए लॉन्च
अध्वानिक ने अपने 2 नए प्लेटफॉर्म पेश किए हैं। इनमें 'अध्वानिक सेंट्रल' AI का इस्तेमाल करके प्रोजेक्ट्स को सही दिशा में रखता है, वहीं 'एसेट कनेक्ट' कंपनी को सोलर इंस्टॉलेशन की कमीशनिंग के बाद भी उसकी निगरानी करने की सुविधा देता है।
इसके जरिए बिजली उत्पादन, प्लांट की परफॉर्मेंस, अपटाइम, बचत और उपकरणों की दक्षता पर नजर रखी जा सकती है।
अब तक कंपनी 110 मेगावाट से ज्यादा सोलर पावर लगा चुकी है और ब्रिटानिया, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रही है। यह सब औद्योगिक क्षेत्र में स्मार्ट और भरोसेमंद क्लीन एनर्जी लाने की उनकी पहल का हिस्सा है।