एप्लाइड मैटेरियल्स 10 साल में खर्च करेगी करीब 450 अरब रुपये
सेमीकॉन इंडिया 2026 में एप्लाइड मैटेरियल्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अगले 10 सालों में भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 5 अरब डोलर (करीब 450 अरब रुपये) का निवेश करेगी। उनकी 'एप्लाइड मैटेरियल्स इंडिया विजन 2035' योजना का मुख्य मकसद अनुसंधान को तेज करना, स्थानीय प्रतिभाओं को तैयार करना और भारत को वैश्विक चिप बाजार में एक बड़ा खिलाड़ी बनाना है।
140 एकड़ में बनेगा रिसर्च पार्क
इस निवेश का एक अहम हिस्सा एक नया 140 एकड़ का एडवांस सेमीकंडक्टर रिसर्च पार्क होगा। यहां क्लीनरूम क्षमताएं, इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, ग्राहकों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर शोध एवं विकास (R&D) का काम किया जाएगा।
कंपनी भविष्य में सहयोग के लिए भारत-स्थित 100 से ज्यादा आपूर्तिकर्ताओं को भी शामिल करने की योजना बना रही है। एप्लाइड मैटेरियल्स इंडिया के अध्यक्ष अविनाश अवुला ने कहा, "मांग के हिसाब से देखें तो मुझे नहीं लगता कोई समस्या है, चाहे वह भारतीय चिप की खपत हो या वैश्विक मांग। पारिस्थितिकी तंत्र और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की क्षमता बहुत अहम है।"
हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि असली ग्रोथ के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय विनिर्माण के लिए समर्थन की जरूरत होगी।
अगर, सब कुछ ठीक रहा तो सरकार का अनुमान है कि 2030 तक भारत का चिप बाजार दोगुने से भी ज्यादा हो सकता है।