प्राइम डे सेल में ऐपल वॉच SE 3 अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध
ऐपल वॉच SE 3 प्राइमद डे सेल के दौरान अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर आ गई है। इसकी कीमत 199 डॉलर (करीब 18,000 रुपये) कर दी गई है।
अगर, आप एक ऐसी स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, जिसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, जेस्चर कंट्रोल्स (डबल-टैप), रिस्ट-टेंपरेचर सेंसर, फास्ट चार्जिंग और सेलुलर सपोर्ट जैसी खूबियां हों तो यह मॉडल आपके लिए एकदम सही है। यही नहीं इस साल के आखिर में इसे वॉचओएस अपडेट भी मिलेगा।
वॉच सीरीज 11 पर भी मिल रही छूट
SE 3 उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो छोटी वॉच पसंद करते हैं या जिन्हें EKG जैसे एडवांस हेल्थ फीचर्स की खास जरूरत नहीं है, लेकिन अगर, आपको ज्यादा बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग सुविधाएं चाहिए तो सीरीज 11 भी अभी 279 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) की छूट के साथ मिल रही है।
इसमें एट्रियल फाइब्रिलेशन (AFib) डिटेक्शन की सुविधा भी मिलती है। अगले साल तक कोई नई SE वॉच आने की उम्मीद नहीं है, ऐसे में यह सौदा उन लोगों के लिए शानदार है, जो बिना ज्यादा खर्च किए अच्छी खूबियों वाली वॉच खरीदना चाहते हैं।