Loading...
ऐपल ने बनाया नया कीर्तिमान, 5 लाख करोड़ डॉलर का मूल्यांकन छूने वाली बनी दूसरी कंपनी
ऐपल ने बनाया नया कीर्तिमान

ऐपल ने बनाया नया कीर्तिमान, 5 लाख करोड़ डॉलर का मूल्यांकन छूने वाली बनी दूसरी कंपनी

Jul 29, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल दुनिया की सबसे अधिक मूल्य वाली सार्वजनिक कंपनी बनने के बाद एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मंगलवार (28 जुलाई) को कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्य पहली बार 5 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया। इसके साथ ही ऐपल, एनवीडिया के बाद यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी बन गई। हालांकि बाद में कारोबार समाप्त होने तक कंपनी का बाजार मूल्य थोड़ा नीचे आ गया।

शेयर

शेयरों में तेजी से बढ़ी कंपनी की वैल्यू

ऐपल के शेयरों में बीते दिन बड़ी बढ़त दर्ज हुई।

कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 342.89 डॉलर तक पहुंचा, जिससे उसका बाजार मूल्य 5.036 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 485 लाख करोड़ रुपये) हो गया। बाद में शेयरों में हल्की नरमी आई, लेकिन बाजार पूंजीकरण 4.96 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 450 लाख करोड़ रुपये) के करीब बना रहा।

इससे पहले इस महीने ऐपल ने एनवीडिया को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक कंपनी का स्थान हासिल किया था।

सफलता

इन वजहों से मिली बड़ी सफलता

विश्लेषकों के अनुसार, ऐपल के उत्पादों की मजबूत मांग और कंपनी की कारोबारी रणनीति ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है।

दूसरे बड़े टेक प्लेटफॉर्म की तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारी खर्च करने के बजाय ऐपल ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर अधिक ध्यान दे रही है।

इसके साथ ही, आईफोन की कीमतों में बदलाव नहीं करने और नए खरीद विकल्प देने से भी बिक्री को मजबूत समर्थन मिला तथा निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ा है।

ADVERTISEMENT

अन्य

नई योजनाओं और नतीजों पर रहेगी नजर

ऐपल ने अमेरिका में एक नया डिवाइस लीजिंग कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिससे ग्राहक मासिक किस्त देकर आईफोन, आईपैड, मैक और ऐपल वॉच ले सकेंगे।

कंपनी गुरुवार को अपनी तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे भी जारी करेगी।

बाजार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि कंपनी के तिमाही राजस्व में पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है और बिक्री में भी मजबूत सुधार देखने को मिलने की संभावना है।

ADVERTISEMENT