Loading...
ऐपल में फिर हुई कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर पड़ा असर
ऐपल ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी

ऐपल में फिर हुई कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर पड़ा असर

Sep 21, 2026
10:32 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। दो महीने से भी कम समय में यह ऐपल में दूसरी नौकरी कटौती बताई जा रही है। हालिया छंटनी के बाद कंपनी में कर्मचारियों की संख्या और कामकाज को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस मामले पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

असर

फिटनेस+ टीम के कर्मचारियों पर असर

रिपोर्ट के अनुसार, इस बार की छंटनी से ऐपल की फिटनेस+ टीम के कुछ कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। खासतौर पर ऑडियो कंटेंट से जुड़े कर्मचारियों की नौकरियां गई हैं।

इस टीम में टाइम टू वॉक और टाइम टू रन जैसे फीचर शामिल हैं। इनके जरिए ऐपल वॉच यूजर्स बिना वीडियो देखे गाइडेड ऑडियो वर्कआउट कर सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब नया ऑडियो कंटेंट कम बार जारी किया जा सकता है।

छंटनी

अगस्त में भी हुई थी छंटनी

इससे पहले अगस्त में ऐपल ने 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी।

उस समय सिरी, विजन प्रो और इंटेलिजेंट सिस्टम्स एक्सपीरियंस से जुड़ी टीमों पर असर पड़ा था। विजन प्रो यूनिट में करीब 100 पद प्रभावित हुए, जबकि सिरी और सॉफ्टवेयर टीमों में लगभग 100 भूमिकाओं में कटौती हुई थी।

ऐपल ने तब कहा था कि वह कारोबार बढ़ाने और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ टीमों को नए तरीके से व्यवस्थित कर रही है।

ADVERTISEMENT

अन्य

हेल्थ ऐप से जुड़ सकता है फिटनेस+

हालिया छंटनी के बाद फिटनेस+ को लेकर ऐपल की आगे की योजना पर चर्चा हो रही है।

कंपनी अपने हेल्थ ऐप में बदलावों पर भी काम कर रही है, जिसमें स्वास्थ्य विषयों और आंकड़ों को समझाने वाला वीडियो कंटेंट शामिल हो सकता है।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फिटनेस+ के कुछ फीचर आगे चलकर हेल्थ ऐप के करीब लाए जा सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में फिटनेस+ को बंद करने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENT