Page Loader
इन कंपनियों ने इस साल अपने कर्मचारियों को निकाला, लगभग 1 लाख लोगों की गई नौकरी
इस साल 99,670 लोगों ने गंवाई नौकरी

इन कंपनियों ने इस साल अपने कर्मचारियों को निकाला, लगभग 1 लाख लोगों की गई नौकरी

Jun 25, 2024
03:31 pm

क्या है खबर?

इस साल के शुरुआत से ही दुनियाभर की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। वैश्विक स्तर पर छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑप्प्स के अनुसार, इस साल जनवरी से जून के बीच वैश्विक स्तर पर 344 कंपनियों ने लगभग 99,670 कर्मचारियों की छंटनी की है। इस साल मई महीने में 39 कंपनियों ने कुल 9,742 कर्मचारियों और अप्रैल में 50 कंपनियों में 21,473 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

छंटनी

इन कंपनियों ने की कर्मचारियों की छंटनी

सिस्को ने इस साल अपने 4,200 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। अमेजन ने अपने अलग-अलग विभागों से करीब 400 नौकरियों में कटौती कर दी है। टिक-टॉक ने भी घोषणा की है कि वह वैश्विक स्तर पर अपने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। गूगल ने अपनी कोर टीमों से लगभग 200 कर्मचारियों को निकाल दिया है। तोशिबा ने अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिससे 4,000 लोगों की नौकरी जाएगी।

छंटनी

इन कंपनियों ने भी की छंटनी

गेमिंग कंपनी इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स (EA) भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की है, जिससे 650 लोगों की नौकरी जाएगी। कई अन्य कंपनियों ने भी अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पैरामाउंट ग्लोबल ने कहा है कि वह अपने 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। टेक दिग्गज ऐपल ने भी अपने अलग-अलग विभागों से 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह अपने 1,400 कर्मचारियों को नौकरी से निकलेगी।