अलग सोच ही AI की दौड़ में रखेगी आपको आगे, IBM के सर्वे में खुलासा
IBM में टैलेंट, लीडरशिप और कल्चर की मुख्य अधिकारी अपर्णा नायर के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) करियर की शुरुआत के तरीके को बदल रहा है।
AI अब कई सामान्य काम खुद ही निपटा रहा है। ऐसे में नायर कहती हैं कि युवाओं के लिए क्रिटिकल थिंकिंग और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता जैसे हुनर बेहद जरूरी हो गए हैं।
नायर सलाह देती हैं कि AI को सीखने के टूल के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, इस पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय इससे मिली जानकारी को दोबारा जांचना समझदारी है।
क्रिटिकल थिंकिंग को लेकर अंतर मिला
IBM के सितंबर के सर्वे में यह सामने आया है कि करीब 57 प्रतिशत मुख्य मानव संसाधन (HR) अधिकारियों का मानना है कि AI के इस दौर में क्रिटिकल थिंकिंग एक अहम हुनर है। हालांकि, केवल 49 प्रतिशत कर्मचारियों को ही यह बात उतनी अहम लगती है।
आज जब काम की जगह पर AI आम होता जा रहा है तो इसकी दी गई जानकारी पर सवाल उठाने और उसे जांचने की क्षमता ही आपको सबसे अलग खड़ा करेगी। इसलिए अपने इन बुनियादी मानवीय हुनर को कम मत होने दें।