एंथ्रोपिक की कमाई इस साल 100 अरब डॉलर के पार जाने का अनुमान
एंथ्रोपिक इस साल 100 अरब डॉलर (करीब 9,500 अरब डॉलर) से ज्यादा सालाना राजस्व हासिल करने वाली है। कुछ महीने पहले यह आंकड़ा 65 अरब डॉलर (करीब 6,100 अरब डॉलर) था, जिसमें अब काफी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी इसलिए दिख रही है क्योंकि ज्यादा कंपनियां कामकाज के लिए क्लाउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के स्मार्ट टूल का इस्तेमाल कर रही हैं। कंपनी अब नवंबर तक आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने की तैयारी में जुट गई है।
अमोदेई कर रहे AI की रफ्तार धीमी करने की वकालत
यह IPO अमेरिकी चुनावों के ठीक आस-पास आ सकता है, जिससे निवेशकों के बीच एंथ्रोपिक को और ज्यादा सुर्खियां मिल सकती हैं। एक तरफ जहां उत्साह बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दारियो अमोदेई AI से जुड़े जोखिमों को लेकर सावधानी बरतने की अपील भी कर रहे हैं। वे उन लोगों से जुड़ गए हैं, जो भविष्य के AI मॉडल्स की तरक्की को थोड़ा धीमा करने की बात कह रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने निवेशकों को एक साथ बुलाया था। इस मुलाकात में आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस के भविष्य और अपने AI से जुड़े काम में हुई नई डेवलपमेंट पर चर्चा की गई।