एंथ्रोपिक अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे एक खास इवेंट बनाना चाहती है। इस शुक्रवार को कंपनी के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई, जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन के साथ सीधे बातचीत करेंगे। यह बातचीत उनके आने वाले IPO के बारे में होगी।
कंपनी का लक्ष्य थैंक्सगिविंग से पहले नैस्डैक में लिस्ट होना है। इस लाइवस्ट्रीम से वे सभी को उत्साहित करना चाहते हैं।
1,300 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है मूल्यांकन
जेपी मॉर्गन आम निवेशकों तक शेयर पहुंचाने में सबसे आगे है। हो सकता है कि वे 15 से 20 फीसदी शेयर केवल उनके लिए अलग रखें। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिटी ग्रुप यह काम संभाल रहा है, वहीं गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली भी इसमें शामिल हैं।
अगर, सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो एंथ्रोपिक का मूल्यांकन 1,100 से 1,300 अरब डॉलर (करीब 1-1.2 लाख अरब रुपये) के बीच हो सकता है।
यह स्पेस-X के IPO से भी बहुत आगे निकल जाएगा। इस साल के सबसे चर्चित टेक लिस्टिंग में से यह एक होगी।