एंथ्रोपिक ने TSMC के ठप होने के जोखिमों को लेकर किया आगाह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक का कहना है कि अगर, ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) को कोई भी नुकसान होता है तो उनके कारोबार को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। TSMC ताइवान की एक ऐसी कंपनी है, जो दुनिया की ज्यादातर सबसे एडवांस चिप्स बनाती हैं।
AI कंपनी ने अपनी नई सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) फाइलिंग में साफ किया कि TSMC को कई तरह के खतरे हैं। इनमें चीन और ताइवान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव, प्राकृतिक आपदाएं या फिर बुनियादी ढांचे से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं।
ताइवान के बाहर भी हों चिप बनाने वाले प्लांट
आज के समय में एडवांस चिप्स की बहुत जरूरत होती है। इन्हीं चिप्स से बड़े और मॉडर्न AI मॉडल तैयार किए जाते हैं और उन्हें बड़े पैमाने पर चलाया भी जाता है।
अभी की बात करें तो अगर, ताइवान में चिप बनाने में कोई रुकावट आती है तो दुनिया के दूसरे देशों में इतनी फैक्ट्रियां नहीं हैं, जो उसकी भरपाई कर सकें।
एंथ्रोपिक का मानना है कि इस उद्योग को दूसरे देशों में भी चिप बनाने की क्षमता बढ़ानी चाहिए। ऐसा होने पर भविष्य में आने वाली टेक्नोलॉजी को किसी एक आपूर्तिकर्ता के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।