Loading...
एंथ्रोपिक के IPO में शेयर की कीमत 83 डॉलर तय, 81.3 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी
एंथ्रोपिक के IPO में शेयर की कीमत 83 डॉलर तय

एंथ्रोपिक के IPO में शेयर की कीमत 83 डॉलर तय, 81.3 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

Nov 19, 2026
08:41 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक अमेरिकी शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही है। कंपनी ने अपने IPO के जरिए 81 अरब डॉलर (लगभग 7,600 अरब रुपये) से अधिक की रकम जुटाने की योजना बनाई है। इसके लिए एंथ्रोपिक ने एक शेयर की कीमत 83 डॉलर तय की है, जो पहले अनुमानित 70 से 78 डॉलर की कीमत से ज्यादा है। कंपनी के शेयर गुरुवार को नैस्डैक में ANT नाम से कारोबार शुरू करेंगे।

फैसला

IPO में सातों सह-संस्थापक भी बेचेंगे अपने शेयर

एंथ्रोपिक ने अपने 7 सह-संस्थापकों के साथ करीब 98 करोड़ शेयर बेचने का फैसला किया है।

इस पेशकश से कंपनी लगभग 81.3 अरब डॉलर जुटा सकती है। यह रकम जून में स्पेस-X के IPO से जुटाई गई शुरुआती 75 अरब डॉलर की राशि से ज्यादा है।

नए शेयर मूल्य के आधार पर एंथ्रोपिक का बाजार मूल्य करीब 1.5 लाख करोड़ डॉलर आंका गया है। कंपनी के सभी सात सह-संस्थापक भी इस IPO में अपने शेयर बेच रहे हैं।

पहचान

क्लाउड AI मॉडल से मिली कंपनी को पहचान

एंथ्रोपिक की शुरुआत 2021 में डारियो अमोदेई और कुछ अन्य शोधकर्ताओं ने की थी।

ये सभी पहले OpenAI से जुड़े थे, लेकिन बाद में अलग होकर उन्होंने नई कंपनी बनाई। एंथ्रोपिक क्लाउड नाम से AI मॉडल विकसित करती है। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से दूसरी कंपनियों को AI उत्पाद और सेवाएं देने पर आधारित है।

इसके कोडिंग टूल क्लाउड कोड की लोकप्रियता ने हाल के समय में कंपनी की तरक्की को और तेज किया है।

ADVERTISEMENT

कमाई

कमाई में बड़ी बढ़ोतरी, फिर भी भारी घाटा

एंथ्रोपिक ने सितंबर, 2026 तक के 9 महीनों में 33.24 अरब डॉलर का राजस्व कमाया है।

कंपनी के मुताबिक, यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 1,200 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी को 104 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा भी हुआ। इसका बड़ा हिस्सा वित्तीय देनदारियों के मूल्य में बदलाव से जुड़ा था।

कंपनी के लिए डाटा सेंटर और कंप्यूटिंग क्षमता पर होने वाला भारी खर्च भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

ADVERTISEMENT