एंथ्रोपिक ऑस्ट्रेलिया में बनाने जा रही डाटा सेंटर, जानिए क्या है वजह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से करीब 250 किलोमीटर दूर एक डाटा सेंटर के लिए लीज करार किया है। यह सेंटर 2027 तक चालू हो जाएगा।
इस जगह को चुनने की बड़ी वजह यहां की स्थिर राजनीति और मजबूत रिन्यूएब्लर एनर्जी क्षमता है, जो इतनी बड़ी तकनीक को चलाने के लिए काफी अहम होती हैं।
CEO दे रहे AI पर सावधानी बरतने की सलाह
एंथ्रोपिक ने भी OpenAI जैसी बड़ी AI कंपनियों की तरह ऑस्ट्रेलिया को चुना है, जबकि अमेरिका और एशिया के बाजार ज्यादा व्यस्त माने जाते हैं।
एक तरफ कंपनी ऑस्ट्रेलिया में विस्तार कर रही है, वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने कंपनियों से AI की तेज रफ्तार को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।
उनकी यह बात एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों की चिंताओं से मेल खाती है, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन आशंकाओं को दरकिनार कर रहे हैं।